सोशल डिस्टेंसिंग: सादगी के साथ मनाया जा रहा स्व सूर्यदेव सिंह की पुण्य तिथि
AJ डेस्क: जनता मजदूर संघ के संस्थापक, विधायक जी, मजदूरों के मसीहा स्व सूर्यदेव सिंह की 29 वीं पुण्य तिथि बड़े ही सादगी के साथ मनाया जा रहा है। लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के कारण पहली बार ऐसा हो रहा है।
पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी, सिंह मेंशन की बहू सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि कल 15 जून को ‘बाबूजी’ की 29 वीं पुण्य तिथि है। इस मौके पर प्रत्येक वर्ष झरिया के कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में मजदूरों के मसीहा स्व सूर्यदेव सिंह को चाहने वाले हजारों लोगों की भीड़ जमा होती थी। वहां सभी के लिए प्रसाद का भी इंतजाम होता था तो दूसरी ओर 24 घण्टे का भजन कीर्तन भी आयोजित होता था।

श्रीमती सिंह ने कहा कि लॉक डाउन की अवधि में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। जबकि बाबू जी (स्व सूर्यदेव सिंह) की पुण्यतिथि में हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए ही इस बार सादगी के साथ पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि जनता मजदूर संघ के सदस्य और मेंशन के शुभ चिंतको से अनुरोध किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने प्रिय नेता स्व सूर्यदेव सिंह की पुण्य तिथि मनावें।

“जब तक सूरज चाँद रहेगा तब तक मजदूर मसीहा स्वर्गीय विधायक जी सूर्यदेव सिंह का नाम रहेगा शब्द कम पड़ जा रहे हैं ‘बाबूजी।’ सूरज को दिया नही दिखाया जा सकता। मजदूरों-गरीबों शोषित पीड़ित की सेवा आपका मूलमन्त्र रहा है। आपके इस मूलमंत्र को हम आत्मसात कर सेवा के इस पवित्र कार्य मे जी जान से जुटे है। हम अपनी भावना को शब्दों में नही पिरो सकते। आज भी कष्ट की घड़ी में मजदूर भाई आपकी बगिया की ओर उम्मीद भरी नजर से देखते हैं आप इतनी शक्ति दें कि आपके दिखाए रास्ते पर निरन्तर चलते रहे। रागिनी सिंह…।”
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
