मारवाड़ी युवा मंच ने पुराना बाजार में 41 यूनिट रक्तदान किया

AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच एवं शक्ति शाखा धनबाद द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रविवार को पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 41 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे जरूरतमंदों को दो यूनिट रक्त भी उपलब्ध कराया गया।

 

 

इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना से बचाव के तमाम निर्देशों का पालन करते हुए शिविर को आयोजित किया गया था। शिविर का उद्घाटन धनबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक निर्मल ड्रोलिया, कोल माइंस प्रोविडेंट फंड के चीफ विजलेंस अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विनय रिटोलिया, सचिव सुभाष लिखमानिया, धनबाद ब्लड बैंक के रंजन सिन्हा, शक्ति शाखा की अध्यक्ष राधा नारनोली और सचिव ज्योति पटवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

 

इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के रक्त दान प्रभारी एवं आज के इस रक्त दान शिविर के संयोजक श्रीकांत अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल मे 3 सौ जरूरतमन्दों को रक्त उपलब्ध कराया गया। इसलिए इस विकट परिस्थिति में इस तरह के शिविर खास मायने रखते हैं और रक्त दान शिविर की सफलता में मारवाड़ी युवा मंच एवं शक्ति शाखा के सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »