अजीबो गरीब प्यार: सहेली को ही पति बनाने वाली लड़की की जानें रोचक कहानी

AJ डेस्क: बिहार के बेगूसराय में दो लड़कियों के बीच रिश्ते की अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी की थी। एक लड़की की शादी उसके परिजनों ने लड़के से कर दी। शादी के बाद 10 दिन तो हंसी खुशी से गुजरे, लेकिन 11वें दिन तब नव विवाहित युवक के जीवन में भूचाल आ गया जब उसकी पत्नी की एक और पति घर पर पहुंच गई। घर आई लड़की ने कहा कि हम दोनों सहेलियों के बीच दो साल से रिश्ता है। हमने विवाह किया है। अब मुझे भी इसके साथ रहना है।

 

 

घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। यहां के एक लड़के की शादी 14 जून को रांची की एक लड़की से हुई थी। विवाह के बाद लड़का अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गया। शादी के 4-5 दिन बाद लड़के को पता चल गया कि उसने जिस लड़की से विवाह किया वह समलैंगिक है। दुल्हन पति से अलग-थलग रहने की कोशिश करती और अपनी सहेली से मोबाइल पर घंटों बात करती। उसने पति को अपनी सहेली के बारे में भी बता दिया था।

 

 

25 जून को दुल्हन की सहेली उसके ससुराल पहुंच गई। उसने कहा कि मैं अपनी सहेली को ले जाने आई हूं। दुल्हन ने भी अपनी सहेली का साथ दिया और कहा कि मैं इससे अलग नहीं रह सकती। मैंने इसे लड़का मान विवाह किया है। पति और उसके परिजनों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों लड़कियां मानने तो तैयार नहीं हुईं। दुल्हन ने कहा कि मैं शादी नहीं करना चाहती थी। घरवालों ने जबरदस्ती शादी कर दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

 

 

पुलिस दोनों लड़कियों को थाना ले आई। दोनों लड़कियों की जिद के आगे पुलिस और दुल्हन के पति बेबस हो गए। शुक्रवार को युवक अपनी पत्नी को सहेली के साथ जाने देने पर राजी हो गया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि लड़की और लड़के की रजामंदी के बाद दोनों लड़कियों को साथ भेज दिया गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »