आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, पांच की मौत 25 घायल

AJ डेस्क: बिहार से दिल्‍ली जा रही एक निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 अन्‍य घायल हो गए। घयलों को अस्‍पताल ले जाया गया है। बस बिहार के मधुबनी से दिल्‍ली जा रही थी, जब आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर रविवार सुबह एक अन्‍य वाहन से इसकी टक्‍कर हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

 

 

बस में 45 यात्री थे, जिनमें से अधिकांश कामगार थे, जो दिल्‍ली में कामकाजी गतिविधियां सामान्‍य होने के बाद वहां लौट रहे थे। ये दिल्‍ली लौट रहे थे, जब‍ बस रविवार सुबह कन्नौज में सौरिख के पास एक कार से टकरा कर पलट गई। इस घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 25 अन्य घायल हो गए। एक्सप्रेस वे से गुजरते समय बस सौरिख के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सामने खड़ी एक कार से टकरा गई।

 

 

इस टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरीं। छिबरामऊ के उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फंसे हुए यात्रियों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की फिलहाल शिनाख्‍त नहीं की जा सकी है।

 

 

हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंसों की मदद से नजदीक के सौरिख और इटावा में सैफई के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »