मास्क नहीं पहनने वालों पर एक लाख का जुर्माना गरीब विरोधी- दीपक प्रकाश

AJ डेस्क: कल की झारखंड कैबिनेट में मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रुपये के जुर्माने और 2 साल तक कि सजा संबंधी अध्यादेश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गरीब विरोधी, जन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सत्ता का निर्णय लोक कल्याणकारी होना चाहिये न कि थोपने वाला। वहीं उन्होंने कहा कि यह निर्णय तुगलकी फरमान जैसा है। जिसमें राज्य की जनता का पुलिस प्रशासन द्वारा भयादोहन होगा।

 

 

श्री प्रकाश ने कहा कि यह ठीक है कि जनता के द्वारा कोरोना से बचाव के सारे नियमों का अनुपालन कठोरता से कराया जाना चाहिये,यह समय की मांग है परंतु एक चूक के लिये प्रसाशन को ऐसा भी अवसर नहीं दिया जाना चाहिये जिसका हवाला देकर वे जनता को अनावश्यक भयाक्रांत करें। श्री प्रकाश ने कहा कि मास्क सबके लिये अनिवार्य नहीं होता। स्वस्थ व्यक्ति के लिये गमछा, रुमाल आदि से फेस को ढकने की अनिवार्यता होनी चाहिये।

 

 

उन्होंने कहा कि हर जगह विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क उपलब्ध नही होता परंतु लोग गमछे आदि से अपना फेस अवश्य ढकने में सक्षम हैं। श्री प्रकाश ने राज्य सरकार से दंड की राशि को व्यावहारिक बनाने हेतु अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »