कोविड 19 अस्पताल के भोजन में कीड़ा, कुव्यवस्था हावी होने से मरीज परेशान

AJ डेस्क: कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दावा खोखला साबित हो रहा है। कोविड अस्पताल की बात हो या फिर क्वारेंटाइन सेंटर की, सभी जगह से कुव्यवस्था की बातें सामने आ रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को पौष्टिक खाना देने की जगह भोजन में कीड़े मिल रहे हैं।

 

 

गुरुवार को कोविड-19 अस्पताल चिरी में भर्ती उस मरीज को दोपहर के खाने में कीड़ा मिला है। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। न तो सफाई होती है और न तो डॉक्टर ही आते हैं। यहां कोई हाल जानने वाला नहीं। डॉक्टर का नंबर दिया गया है, उनसे सिर्फ फोन से ही बात हो सकती है। अगर कोई अव्यवस्था की शिकायत करनी हो तो फोन कट कर दी जाती है। मरीज बेहाल स्थिति में रह रहे हैं। उनकी शिकायत तक नहीं सुनी जाती। कोई अधिकारी यहां की सुविधाओं का हाल जानने नहीं आता।

 

 

मरीजों का कहना है कि यहां अधिकारी तभी आते है, जब मरीज ठीक होकर घर जाने लगता है। चंद अधिकारी व डॉक्टर आते हैं और सिर्फ ताली बजा कर चले जाते हैं। मरीजों की शिकायत है कि प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन और पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। मरीजों को जो भोजन परोसा जा रहा है वह खाने लायक नहीं है। उससें कीड़े निकलते हैं। अब भला कीड़े वाले भोजन को मरीज कैसे खाएंगे? बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने तक ही प्रशासन सक्रिय रहते हैं, इसके बाद भूल जा रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी बढ़ती जा रही है। वह कोरोना के साथ-साथ अव्यवस्था की मार को भी झेल रहे हैं।

 

 

इस मामले की जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष दिलीप कुमार टोप्पो से बात की गयी, तो उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »