मामला मास्क और एक लाख का: शनिवार को बंद रहेंगी जमशेदपुर की दुकानें

AJ डेस्क: झारखंड सरकार द्वारा कोरोना को लेकर बनाए गए कानून के विरोध में शहर के व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। यही नहीं रविवार से शहर के सारे दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान शाम छह बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में बैठक हुई, जिसमें सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अलावा तमाम व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

सबका कहना था कोरोना की लड़ाई में हम भी झारखंड सरकार के साथ हैं, लेकिन मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी के उल्लंघन पर एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की जेल जैसा तुगलकी फरमान हमें मंजूर नहीं है। जब तक झारखंड सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, व्यापारियों का विरोध जारी रहेगा।

 

 

दरअसल हुआ ये की सरकार के फरमान के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन इस फरमान को पालन कराने के लिए एक्टिव हो गई। आज जिला के सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम सहित कई आलाधिकारी बाजार पहुंचे। जहां अधिकारियों ने मास्क नही लगाने वाले कई व्यपारियों को नोटिस थमाया और तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया। जिसपर व्यापारी वर्ग आक्रोशित हो उठे।

 

 

वहीं जिला के एडीएम ने कहा कि सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार कार्रवाई की जा रही हर। फिलहाल आदेश नही मानने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उन सब से आदेश के अनुरूप 1 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके बाद भी यदि लोग आदेश का अवहेलना करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »