तमाड़ के आधा दर्जन गांव में नक्सलियों ने साटा पोस्टर, पुलिसिया जाँच शुरू

AJ डेस्क: तमाड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी की है। नक्सलियों के द्वारा पुण्डीदीरी, सोरलौंगा, पातसायडीह, ऐदलपिड़ी, मानकीडीह स्कूल समेत कई गांव में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाए गये हैं। झारखंड में अब धीरे-धीरे एक बार फिर नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। नक्सली घटनाओं को देखा जाए तो रांची के सीमावर्ती इलाकों में पीएलएफआइ के उग्रवादी और माओवादी लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं। नक्सलियों के द्वारा फायरिंग और पोस्टरबाजी भी लगातार जारी है।

 

 

लंबे समय से रांची के सीमावर्ती इलाकों को नक्सलियों ने सॉफ्ट टारगेट बना रखा है। कंस्ट्रक्शन, कोयला कारोबारी, क्रशर, रेलवे लाइन के साथ-साथ कई कारोबारियों से लेवी वसूलने जैसी घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। वहीं तमाड़ में नक्सलियों के पोस्टरबाजी को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »