जयवर्धन हत्याकांड का आरोपी चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार

AJ डेस्क: भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोमवार को पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी कोरोना संक्रमित था और उसका इलाज लातेहार जिला मुख्यालय स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में किया जा रहा था। इसी का लाभ उठाकर सोमवार को आरोपी सभी को चकमा देते हुए फरार हो गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। वापस जेल भेजने के दौरान उसकी कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन सोमवार को वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

 

 

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम पूरे इलाके को सील कर छापामारी तेज कर दी है। वहीं कोरोना संक्रमित कैदी के फरार होने से संक्रमण बढ़ने की संभावना उत्पन्न हो गई है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »