‘देश बचाओ आंदोलन’ के मौके पर बोकारो यूथ इंटक ने किया प्रदर्शन

AJ डेस्क: राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी और संजय गाबा के निर्देश पर रविवार को बोकारो जिला यूथ इंटक कमेटी ने देश बचाओ आंदोलन को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए कमिटी के लोगों ने छोटे-छोटे समूह बनाकर बोकारो के विभिन्न जगहों पर आंदोलन करते नजर आए।

 

 

मौके पर मौजूद यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे ने कहा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जीडीपी आज लगातार गिरती जा रही है। उत्पादन दर भी चिंताजनक हालात में पहुच गयी है। आज केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपदा के रूप में अर्जित सार्वजनिक उद्यमों को बेचने के लिए जिस प्रकार की आक्रमकता दिखाई जा रही है वह देश और मजदूर वर्ग के लिए बहुत ही घातक है। आज रक्षा, रेल, बैंक, तेल, संचार, कोयला आदि क्षेत्र जो राष्ट्र की जीवन रेखा कहे जाते हैं उन क्षेत्रों को देशी और विदेशी पूंजी पतियों के हाथों औने पौने दामों में सौंपा जा रहा है। कोरोना आपदा की परिस्थितियों का नाजायज लाभ उठाकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों में स्थायी कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। VRS के नाम पर मजदूरों को निकाला जा रहा है। रोजगार सृजन को बिल्कुल बन्द कर रिक्त पदों को समाप्त किया जा रहा है। जिससे देश मे आज बेरोजगारी चरम पर है।

 

 

उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में वर्षो से कार्यरत श्रमिकों की छटनी कर बचे कार्यरत मजदूर भाइयो से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। वो भी बिना वेतन, सुविधा बढ़ाये। वर्षों के संघर्ष के उपरांत प्राप्त वह कानून जो श्रमिक हितो को सुरक्षित रखने के लिए बने थे उनको खत्म करने का काम किया जा रहा है। आज सरकार पूरी तरीके से पूंजीवादी ताकतों के हाथों में खेल रही है। श्रमिकों का शोषण चरम पर है।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि 9 अगस्त देश की आजादी में क्रांति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। आज भारत में केंद्रीय श्रम संगठनों ने इसी दिन को पूंजीवाद भारत छोड़ो के लिये भारत बचाओ दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आपसे निवेदन है कि आप 9 अगस्त को पूरी तरह से इस आंदोलन का समर्थन करते हुए सत्याग्रह आंदोलन, विरोध प्रदर्शन, धरना, ज्ञापन, आदि के माध्यम से राष्ट्र संपत्ति की लूट का विरोध करें।

 

 

इसके साथ ही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर यूथ इंटक ने कुछ जरूरतमंद आदिवासी महिला और संगठन बहनों के बीच खाद्य सामग्री भी बांटा।

 

 

इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, सेवा दल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, अनंत महतो, राहुल, चोलेश्वर, वरुण,सतू, मिली गोप, उर्मिला, गीता, बसंती आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »