सुशांत प्रकरण: सोलह सदस्यीय टीम मुंबई पहुंची, सी बी आई के साथ FSL टीम भी, देखें Video-

AJ डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। मुंबई पहुंचने वाली 16 सदस्यीय टीम में FSL भी शामिल है। इस टीम में SP नूपुर प्रसाद, एक डीएसपी समेत 4 से 5 सदस्य शामिल हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार CBI की टीम मुंबई पुहंचते ही सबसे पहले केस डायरी, सुशांत की 5 डायरी, पंचनामा, मुम्बई की फोरेंसिक रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट को SIT एग्जामिन करेगी।

 

 

FSL की टीम में केमिस्ट्री और फिजिक्स डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। FSL की टीम के साथ SIT जाएगी बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर जहां उनकी मौत हुई थी। सीबीआई नए सिरे से FSL टीम के साथ मौके से सुराग जुटाने की कोशिश होगी।

 

VIDEO-

 

सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले मुंबई के बांद्रा स्थित सीबीआई के दफ्तर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती से सीबीआई हेडक्वार्टर में ही पूछताछ होगी।

 

 

इधर बुधवार को एक बयान जारी करते हुए, बीएमसी ने कहा कि अगर सीबीआई की टीम एक सप्ताह से कम समय के लिए मुंबई का दौरा करते हैं तो CBI अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। हालांकि, नगर निगम ने इस बात पर धयान दें तो अगर वे 7 दिनों से अधिक समय तक शहर में रहते हैं तो उन्हें क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

 

 

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद, जांच एजेंसी ने भी एक बयान जारी किया था। CBI के बयान में कहा गया, “श्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जांच जारी है। CBI की टीम आगे की जांच के लिए मुंबई का दौरा करेगी। आगे की डिटेल्स फ़िलहाल साझा नहीं की जा सकती।”

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »