गैंगरेप की पीड़िता दोनों बहन ने जहर खाया, एक की मौत, दूसरी जिंदगी से लड़ रही जंग

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज एरिया में आदिवासी समुदाय की दो बहनों के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। इन दोनों बहनों की उम्र 14 साल और 16 साल है। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद दोनों पीड़िताओं ने घर पहुंचने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

 

 

इनमें से एक की जहर के प्रभाव से मौत हो गई जबकि दूसरी बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बताया जाता है कि दोनों लड़कियां दो दिनों से लापता थी। इस बीच मामले की छानबीन में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

 

बता दें कि झारखंड के गोड्डा जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। गोड्डा जिले में स्थित एक आश्रम में एक साध्वी महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक चार आरोपी जबरदस्ती सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में प्रवेश कर गए।

 

 

आरोपियों ने सभी साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चार आरोपी सोमवार देर शाम पथवारा में जबरदस्ती आश्रम के गेट के अंदर घुस आए। आश्रम के साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय एक साध्वी महिला के साथ चारों ने मिलकर गैंगरेप किया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »