सतीश हत्याकांड: खुलासा से दो कदम दूर है पुलिस, दो शूटर हथियार संग गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद विधायक के करीबी व केंदुआडीह के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह हत्याकांड के खुलासे से अब धनबाद पुलिस बस एक कदम ही दूर है। धनबाद पुलिस ने सतीश हत्याकांड में शामिल दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन शूटरों के पास से हथियार और गोलियां भी बरामद किया है। बस इस हत्यकांड का मास्टरमाइंड विकास सिंह और सतीश गुप्ता उर्फ गांधी का पकड़ा जाना राह गया है। जिसके बाद इस हत्यकांड पर से पूरा पर्दा उठ जाएगा।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) असीम विक्रांत मिंज ने आज अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने पिछले महीने 19 अगस्त को मटकुरिया मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े गोली मारकर हुई सतीश सिंह की हत्या मामले में लगभग खुलासा कर दिया है। बस इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड विकास सिंह और सतीश गुप्ता को गिरफ्तार करना शेष रह गया है। जिसके बाद इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, इसका भी खुलासा हो जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि इस हत्यकांड में शामिल दो मास्टरमाइंड को छोड़कर सभी पांचो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल कर के ड्राइवर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद इस हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर धनबाद सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के बलियापुर इलाके से चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन एयर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस हत्याकांड के पूर्ण खुलासे से महज एक कदम दूर है। जैसे ही इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता विकास सिंह और सतीश को पुलिस गिरफ्तार करेगी, वैसे ही सतीश सिंह हत्याकांड मामले में छिपा राज भी बाहर आ जाएगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »