गोपालगंज में बुलेट सवार अपराधियों ने पत्रकार राजन को गोली मार दी, हालत गम्भीर

AJ डेस्क: बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय को दिनदहाड़े गोली मार दी है। जिसके बाद से पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जिला के माझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है। बताया जा रहा है कि पत्रकार राजन पांडे अपने घर से सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आए 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार राजन पांडेय आज सुबह जैसे ही मांझागढ़ पुरानी बाजार पहुंचे वैसे ही अपराधियों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी गयी। गोली लगने के बाद पत्रकार वहीं पर गिर गये। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्रकार राजन पांडेय समाजिक कार्यों में भी बढ-चढ़ कर भाग लेते रहे हैं और कोरोना काल और गोपालगंज में आई बाढ़ के समय भी राजन पांडे ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री पहुंचाते देखे गए थे। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। बाजार में भी अफरातफरी देखी जा रही है।

 

 

वहीं घटना के संदर्भ में जिला के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगा भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी या पत्रकार के बयान के बाद ही पता चल सकेगा की गोली मारने की वजह क्या थी। फिलहाल इस गोलीकांड के शिकार पत्रकार राजन ने तीन लोगों लोगों का नाम लिया है। जिनमे रंजीत यादव, राजकुमार शाह और नन्हे जी का नाम शामिल है। जख्मी हालत में उन्होंने कहा है कि इन तीनों ने उन्‍हें खदेड़ कर गोली मारी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »