पेड़ काट रहे एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, एक आँख फोड़ा, पुलिस ने बन्धनमुक्त कराया

AJ डेस्क: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के इंदरबनी गांव में लकड़ी चोरी के आरोप में सोमवार को ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी की एक आंख भी फोड़ दी गई। इतना सब कुछ करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक भी बना लिया। उधर, घटना की जानकारी के बाद डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर आरोपी को उनके कब्जे से मुक्त कराया और इलाज के लिए दुमका ले आए।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को पेड़ काटकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पेड़ काटकर पांच आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे आंगनबाड़ी में बंधक बनाकर रखा गया। सूचना मिलने पर सुबह करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस खाली हाथ लौट गई। इसके बाद घटना की सूचना सीनियर अफसरों को दी गई। सूचना के बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ा कर दुमका ले आए।

 

 

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिस का नहीं बल्कि वन विभाग का मामला है। बता दें कि आरोपी शिकारीपाड़ा के ही सरायदाहा गांव का रहनेवाला है और खुद को निर्दोष बता रहा है। युवक की पहचान 25 साल के राजकुमार गोराई के रूप में की गई है। राजकुमार ने बताया कि उसके साथ बोड़ो जो कलहापानी गांव का रहने वाला है एवं उसके साथ 4 मजदूर भी थे। यह लोग मिलकर बीती रात को इंदरबंनी गांव में लकड़ी काट रहे थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लगने के बाद उसे पकड़ लिया गया और उसके साथ मारपीट कर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके अन्य साथी फरार हो गए।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »