अद्भुत बच्चे का जन्म: पलामू और साहिबगंज में नवजात को देख सभी हैरान

AJ डेस्क: झारखंड के दो अलग अलग जिलों पर आज दो महिलाओं ने दो अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। एक ओर जहां एक बच्चा चार हाथ एवं दो सिर साथ पैदा हुआ, तो वहीं दूसरी जगह दो बच्चे एक साथ कमर से आपस मे जुड़े हुए है। दोनों ही बच्चों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

 

 

साहिबगंज शहर के एक निजी अस्पताल सूर्य सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल (विजय डॉक्टर) में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया है। यहाँ एक बच्चा चार एवं दो सिर के साथ पैदा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुलशन खातून (25) को पति याकूब शेख फुलभंगा, राजमहल ने शनिवार शाम को अपनी सूर्या सुपर स्पेशलिटी निजी अस्पताल (विजय डॉक्टर) में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रविवार की दोपहर गुलशन खातून का डॉक्टर खुशबू प्रिया ने ऑपरेशन कर इस बच्चे का प्रसव कराया। डॉक्टर खुशबू प्रिया ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में आज तक ऐसे बच्चे को नहीं देखा है।

 

 

वहीं दूसरी ओर पलामू के डालटनगंज मेडिकल कॉलेज में भी एक महिला ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन ये दोनों बच्चे कमर से आपस मे जुड़े हुए है। बच्चे के बारे में पलामू के सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि इस बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल बच्चे को आईसीयू में रखा गया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »