उप चुनाव: झामुमो प्रत्याशी सह CM के छोटे भाई बसंत सोरेन ने दुमका से परचा भरा

AJ डेस्क: झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से सोमवार को दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने मांझी थान में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका पहुंचे। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं।

 

 

झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन का पर्चा भरने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, बादल के अलावा झामुमो के कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता दुमका में मौजूद थे। इधर, दुमका सीट पर हो रहा उप चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट बन गई है। इसके दो कारण हैं। पहला तो यह सीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली की हुई सीट है और दूसरा कि सीएम के भाई बसंत सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बसंत सोरेन झामुमो के अंदर कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं।

 

 

बात दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली करने के कारण ही दुमका सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। दो सीट से जीतने के कारण उन्होंने एक सीट (दुमका) छोड़ दी थी। 3 नवम्बर को झारखंड में दुमका के साथ ही बेरमो सीट पर उप चुनाव होगा।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »