हजारीबाग के गोरहर में कार ने खड़ी ट्रक में मारा टक्कर, दो की मौत, तीन जख्मी

AJ डेस्क: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घटना बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र की है।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे औरंगाबाद से आसनसोल जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार 50 वर्षीय स्मिता पासवान और उनका 26 वर्षीय पुत्र सनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल भेजा। जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »