बिहार: मंत्री बिनोद सिंह के निधन से भाजपा को लगा झटका

AJ डेस्क: बिहार चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। मंत्री विनोद कुमार सिंह जून में कोरोना को हराने के बाद ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

बिहार सरकार के मंत्री के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि विनोद कुमार सिंह के निधन की दुखद खबर मिली, जन सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रहेगा।

 

 

‘हमेशा याद रहेगा विनोद सिंह का संगठन के प्रति समर्पण’

 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में थे मंत्री विनोद कुमार-

बतादें कि बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का लगातार मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन कोमा में जाने की वजह से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

 

 

विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे। वह नीतीश सरकार में खनन मंत्री भी रह चुके हैं, विनोद सिंह साल 2010 से लगातार दो बार विधायक रहे, जिसे बाद पार्टी ने उन्हें मंत्री बना दिया था। बीजेपी ने इस चुनाव उनकी जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया है।

 

 

 

 

अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »