सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी पर अभद्र टिपण्णी करने वाला गिरफ्तार, रांची आएगा रिमांड पर

AJ डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के बारे में घिनौने कमेंट के आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब झारखंड पुलिस आरोपी को गुजरात से लेकर आएगी। इसके लिए एक टीम कच्छ भेजी जाएगी। रांची ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने समाचार एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। बता दें कि आईपीएल 2020 में चेन्नई की हार और एमएस धोनी के खराब प्रदर्शन के बाद जीवा को निशाना बनाया गया था। सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां दी गई।

 

 

ऐसे में रांची में रतु थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। धमकियां देने वाले एक व्यक्ति की पहचान गुजरात में हुई। इसी पर कच्छ पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ा था। हालांकि आरोपी ने गिरफ्तार होने से पहले ही अपने कमेंट डिलीट कर दिए थे। पकड़ा गया आरोपी 16 साल का है। वह कच्छ के नमना कपया गांव का रहने वाला है। कच्छ पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस लड़के ने बलात्कार की धमकी जारी करने की बात कबूल की है।

 

 

केकेआर से हार के बाद हुई ट्रोलिंग-

पिछले सप्ताह कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ियों को ट्विटर पर ट्रोल किया गया था। खिलाड़ियों को गालियां दी गई। कुछ लोगों ने धोनी की बेटी को रेप की धमकी दे डाली। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर उन्हें गाली दी गई।

 

 

दिग्गजों ने किया धोनी का सपोर्ट-

मामला सामने आने के बाद कई लोगों ने इस तरह की हरकतों पर कड़ा ऐतराज जताया था। साथ ही पुलिस कार्रवाई की मांग भी की थी। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने धोनी का बचाव किया था। साथ ही सोशल मीडिया पर गालियां देने वालों पर कड़ा ऐक्शन लेने की बात कही।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »