उप चुनाव में दुमका और बेरमो सीट भाजपा जीतेगी, हेमंत सरकार की उलटी गिनती शुरू- रघुवर

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान धनबाद के गोविंदपुर स्थित भाजपा नेता नन्द लाल अग्रवाल के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने झारखंड के दो सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव पर कहा की दुमका और बेरमो की जनता व्याकुल है हेमंत सरकार को शिकस्त देने के लिए। दोनों सीटों पर भाजपा ही विजय होने जा रही है।

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 9 महीने की ये गठबंधन वाली सरकार अब तक एक भी विकास का कार्य नहीं कर सकी है। झारखंड के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई यह सरकार इसपर अबतक मौन धारण कर बैठी हुई है। इस सरकार ने एक साल में 5 लाख रोजगार देने अथवा बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई वायदे किये थे लेकिन 7 रुपये भी गरीबों को नही मिला।

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां दी। जिसमें 95% मूलवासी आदिवासी थें। वहीं आज आदिवासी मूलवासी की सरकार की वजह से लाखों शिक्षक सड़क पर आ गए है। उग्रवादियों को समाप्त करने के लिए हमारी सरकार ने सहायक पुलिस की नौकरी दी थी। उन्हें 3 साल के बाद पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देने की बात कही थी लेकिन हेमन्त सरकार ने उनपर लाठियां चलवाई।

 

 

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार ने 9 माह में एक भी अपना वायदा पूरा नही किया। यह निक्कमी सरकार से हिंदपीढ़ी भी सम्भल नही पाई। कोरोना में 1.5 हजार से ज्यादा ट्रांसफर पोस्टिंग की गई जिसमें पैसे का खेल हुआ। इस सरकार को जल्द से जल्द जनता विदा करना चाहती है। इस उपचुनाव में सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

 

 

इससे पूर्व गोबिंदपुर से श्री दास का काफिला धनबाद की ओर बढ़ा।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भुईफोड़ मन्दिर के निकट श्री दास का स्वागत किया। वहां से मेंशन समर्थकों का काफिला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ सिंह मेंशन पहुंचा। श्री दास ने सर्वप्रथम विधायक कुंती सिंह से उनकी तबियत की जानकारी ली। इसके बाद सिंह मेंशन में फूल माला, गुलदस्ता से श्री दास का स्वागत किया गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »