{VIDEO} झारखण्ड में गिरते विधि व्यवस्था के खिलाफ भाजपाईयों ने धरना दिया

AJ डेस्क: झारखंड में गिरते विधि व्यवस्था ने इसे क्राइम केपिटल बना दिया है। यहाँ आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट जैसी घटना आम होती जा रही है। अब इसी मुद्दे को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा ने पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ दिया है। इसकी एक बानगी आज देश की कोयला राजधानी धनबाद में देखने को मिला। जहाँ बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो थाना में ही धरने पर बैठ गए। इस बीच उनके समर्थकों ने सड़क भी जाम कर दिया। वहीं दूसरी ओर धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया।

 

 

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के करीबी बताए जाने वाले राजेश गुप्ता के निचितपुर स्थित उनके आवास पर सुबह करीब साढ़े सात बजे दो अज्ञात अपराधियों द्वारा बम विस्फोट किया गया। वैसे इस बम धमाके में किसी की जान नही गई लेकिन पूरे इलाके में सनसनी जरूर फैल गई। जिसके बाद इस घटना पर गुस्साए विधायक ढुल्लू महतो ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कतरास थाना पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित विधायक ढुल्लू महतो थाना परिसर के फर्श पर ही धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। समर्थकों ने भी वहीं थाना चौक के सड़क पर धरना में बैठ गए। जिससे शहर का आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया।

 

VIDEO-

 

विधायक को धरना पर से उठाने के लिए कतरास थाना की पुलिस घंटो मसक्कत करती रही लेकिन विधायक और उनके समर्थक हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और जलेश्वर महतो मुर्दाबाद का नारा लगाते रहे। इस दौरान विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे जनता पर अत्याचार चरम पर है। अपराधी जब चाहे जिसे चाहे अपना निशाना बनाते है और आसानी से निकल भागते है। उन्होंने कहा कि बाघमारा में पिछले एक साल से बम गोली चल रही है लेकिन प्रशासन चुप है। लगता है जैसे सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दी हुई है। उन्होंने कहा यदि ऐसा है तो सरकार हमलोगों को ही जेल में डाल दे।

 

 

इसके बाद मौके पर पहुंचे बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने अपराधियों को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर विधायक और उनके समर्थकों को धरने पर से उठाया।

 

 

वहीं दूसरी ओर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना पर बैठे नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। बलात्कार, महिला अत्याचार और हत्या की घटना चरम पर है।

 

 

 

 

वहीं धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। अगर हम झारखंड प्रदेश में अपराध के आंकड़ों की बात करें तो हेमंत सरकार में अब तक पूरे प्रदेश भर में लगभग 12 से अधिक बलात्कार की घटनाएं घटी है। वहीं कोयलांचल में वर्चस्व को लेकर प्रतिदिन घटनाएं घट रही है। हत्याए हो रही है और सरकार पूरी तरह से खामोश है। उन्होंने कहा कि पूरे कोयलांचल में एक भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। व्यवसायी वर्गो को लगातार अपराधी टारगेट बना रहे है। ऐसे में इस सरकार को राज्य चलाने का कोई अधिकार नहीं है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »