राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो यात्रा को सफल बनाने के लिए यूथ इंटक ने की बैठक

AJ डेस्क: बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड में यूथ इंटक गोमिया प्रखंड, पेटरवार प्रखंड, कसमार प्रखंड की संयुक्त बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रुप से जिला सचिव सत्यजीत गुरु, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष अकरम वासी एवं कसमार प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रमोद कुमार, बोकारो यूथ इंटक जिला अध्यक्ष सतीश कुमार बटुक एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सोरेन उपस्थित हुए।

 

 

बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ इंटक संजय गाबा के प्रस्तावित बोकारो यात्रा को रूप-रेखा देने पर चर्चा की गई। इस दौरान रवि चौबे ने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र है जहां किसानों की स्थिति दयनीय है। अतः किसानों की शक्ति के लिए बड़े स्तर पर इंटक परिवार के द्वारा कार्य किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। बैठक में विकास झा, साजन रजवार, डॉक्टर गुलाब, अरविंद, महेंद्र मुंडा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »