पाकुड़: विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चों की मौत, माता-पिता गम्भीर

AJ डेस्क: झारखंड में पाकुड़ जिले के रामघाटी गांव में विषाक्त भोजन खाने सोमवार की देर रात तीन बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के पाकुड़िया प्रखंड विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने इस घटना की जानकारी दी।

 

 

चौधरी ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड के रामघाटी गांव में बबलू हेम्बरम सोमवार की रात अपनी पत्नी सुहागिनी सोरेन और अपने तीन बच्चों उज्ज्वल हेम्बरम (7), अजित हेम्बरम (11) तथा संजय हेम्बरम (13) के साथ दिन का बना भोजन करने के बाद सो गया। सुबह होने तक बबलू व उसकी पत्नी सुहागिनी की स्थिति गंभीर हो गई। उन्होंने अपने तीनों बच्चों को जगाने की कोशिश की लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। घर में कोहराम मच गया।

 

 

 

 

अधिकारी ने बताया कि चीख पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। वह थाना प्रभारी मदन प्रसाद और डॉक्टर गंगा शंकर साह को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बबलू और सुहागिनी को इलाज के लिए पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया और उनका इलाज शुरू हो गया। तीनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिए गए।

 

 

 

 

चौधरी ने बताया कि घर में बचे हुए भोजन का नमूना भी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »