एना परियोजना में बोलेरो घुसी होलपेक में, एक की मृत्यु, रागिनी ने दिलाया मुआवजा

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित ऐना प्रोजेक्ट में टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक बोलेरो वहाँ उत्खनन में लगी एक होलपैक में जा घुसी। जिससे मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर दल-बल के साथ मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने घंटो परिश्रम और प्रबंधन से लंबे दौर की वार्ता के बाद मृतक परिवार को मुआवजे की राशि दिलाई।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बोलेरो में पांच व्यक्ति सवार थे। सभी हाजरी बनाकर कैंप से गाड़ी निकालने जा रहे थे। तभी गाड़ी का आगे का दाहिना टायर ब्लास्ट कर गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी होल पैक से जा टकराई। जिससे ननकी दास जो भूली का निवासी बताया जा रहा है उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार चार अन्य मजदूर सिकंदर दास, विककी रवानी, विजय पासवान और अजय यादव घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच भर्ती किया गया है। जहाँ दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

वहीं घटना के बाद वर्करों ने प्रबन्धन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगा मृतक मजदूर के परिजनों को नियोजन और मुआवजा दिए जाने और घायलों को उचित उपचार कराने की मांग की। वहीं घटना की सूचना पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी मौके पर पहुंची और मजदूरों के साथ घंटो वहीं धरने पर बैठी रही। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के घंटो धरने पर बैठे रहने और प्रबन्धन से लंबी वार्ता के बाद वह मजदूरों की मांग को मनवाने में कामयाब रही। इसके बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रबंधन से मिले चेक स्वरूप मुआवजे की राशि को मृतक मजदूर के परिजनों को सौंपा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »