अपना अंदाज : पी पी इ किट पहन शादी समारोह में जमकर डांस किया, वीडियो हुआ वायरल

AJ डेस्क: कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप अपनी हंसी रोक नही सकेंगे। दरअसल इसमें एक शख्स पीपीई किट पहनकर न सिर्फ शादी समारोह में जाता है, बल्कि वो वहां जमकर डांस भी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीपीई किट में शख्स के डांस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन वो शादी समारोह में खुद को जाने से नहीं रोक सका।

 

 

ऐसे में शादी समारोह का आनंद लेने का अनोखा तरीका निकालते हुए, पीपीई किट पहनकर शख्स वहां पहुंच गया। माना जा रहा है कि वीडियो जोधपुर का है, लेकिन जोधपुर में यह किस स्थान का है इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 

 

बहरहाल, वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि युवक समारोह में हिस्सा लेने के लिए खुद को नहीं रोक पाया और डांस फ्लोर पर आकर नाचने लगा। मस्ती में चूर होकर यह शख्स जमकर डांस कर रहा है और इस शादी समारोह का लुत्फ भी उठा रहा है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »