राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से पंचतत्व में विलीन हुए राज किशोर महतो

AJ डेस्क: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक राज किशोर महतो का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज धनबाद के बलियापुर स्थित मुक्तिधाम किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में उनके समर्थक और नेताओं ने शिरकत किया। वहीं राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए। वह धनबाद के करमाटांड़ मोड़ पर शव यात्रा जुलूस में शामिल हुए और राजकिशोर महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने सरायढेला, स्टील गेट, कुसुम विहार, करमाटाड, धोखरा मोड़ के पास फूल बरसा कर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। स्टील गेट पर गणपत महतो व रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में सुगियाडीह, मंझलाटाड के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों ने श्रद्धांजलि दी। करमाटाड व धोखरा मोड़ में बैड बाजा के साथ व फायरिंग कर राजकिशोर महतो को अंतिम सलामी दी।इससे पूर्व राजकिशोर महतो को रणधीर वर्मा चौक स्थित विनोद मार्केट के पास भी श्रद्धांजलि दी गई। शव वाहन में जलेश्वर महतो व परिजन मौजूद हैं।

 

 

 

जलेश्वर ने पहुंचते ही राजकिशोर के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और वाहन पर चढाया। अंतिम यात्रा के जुलूस में पवन महतो, गणपत महतो, खेदन महतो, मंत्री बादल पत्रलेख समेत बाइक व चार पहिया से सैकड़ो लोग जुलूस में शामिल थे। पहाड़ पुर, बडदाहा मोड़ समेत अन्य कई जगहों पर भी कांग्रेस, भाजपा, मासस, झामुमो के कार्यकर्ताओं ने दलगत भावना से ऊपर उठकर विनोद बाबू के बेटे को अंतिम विदाई दी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »