थम नहीं रहा दुष्कर्म की घटना, धनबाद में नौवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप

AJ डेस्क: झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। सूबे की उप राजधानी दुमका में एक महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि देश की कोयला राजधानी धनबाद में एक नौंवी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक नाबालिग छात्रा के साथ पास के ही तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

 

धनबाद के सिंदरी थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को शिकार बनाया गया है। सिंदरी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजकपूर ने घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शाहरपुरा बाजार में एक साइकिल की मरम्मत दुकान में काम करने वाला युवक कृष्णा विश्वकर्मा ने गुरुवार की रात करीब 8 बजे नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपनी साइकिल से हीरक रोड लेकर गया। जहाँ उसके दो दोस्त मधु सेन और तापस बाउरी पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने बारी-बारी से पीड़िता को अपने हवस का शिकार बनाया।

 

 

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान किसी गाड़ी के आने की आहट सुन तीनों आरोपी भाग कर वहीं झड़ी में छिप गए। इस दौरान पीड़िता ने मौका देख उन दरिंदो से खुद को बचा कर पूरी रात उसी जंगल की झाड़ियों में छिपी रही। सुबह होने पर वह किसी तरह अपनी घर पहुंची और वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी।जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। उन्होंने बताया कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »