अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के परीक्षण में रवि चौबे हुए सफल

AJ डेस्क: यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र में कोरिया लेबर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 1 महीने का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कर वापस आए रवि चौबे ने कहा कि प्रशिक्षण में संपूर्ण एशिया पेसिफिक से डिजिटल अकैडमी के द्वारा कार्यस्थल कार्यक्रम में काम करने वाले साथी के व्यवसायिक, सुरक्षा और स्वास्थ्य, जीवन जीने की आदत और काम करने का समय को लेकर यह प्रशिक्षण ऑनलाइन कार्यक्रम था। जिसमें संपूर्ण एशिया पेसिफिक जैसे श्रीलंका, फ़िजी, फिलीपींस, म्यांमार, मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर, इटली, कोरिया के श्रमिक संघो ने हिस्सा लिया।

 

 

रवि ने कहा कि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण था। जहां भारत देश के अलावा अन्य देशों के श्रमिक संघी से रूबरू होने का मौका मिला और उनके देश के श्रम कानून के बारे में सीखने और जानने को मिला। इसके साथी ही उन्होंने कहा कि सामाजिक संवाद और औद्योगिक संबंध और व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य की अनिवार्यता पर भी बहुत सीखने को मिला है।

 

 

रवि चौबे ने इसके लिए इंटक के अध्यक्ष संजीव रेड्डी, यूथ चेयरमैन संजय गाबा, इंटक सचिव राजू जी और तमाम इंटक का शुक्रिया किया और आगे भी इसी तरह से सीखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिले इसके लिए आभार प्रकट किया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »