नया बाजार में व्यवसायी के घर पर बम विस्फोट कर दहशत फैलाया

AJ डेस्क: धनबाद के नया बाजार स्थित एक व्यवसायी के घर मे शनिवार की देर रात अपराधियों ने बम फेंक दहशत फैलाने की कोशिश की। वैसे इस बमबाजी में किसी की जान तो नही गई, पर लाखों की संपत्ति का नुकसान जरूर हुआ है। साथ ही इस वारदात से इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार के न्यू रमजान कॉलोनी स्थित व्यवसायी बॉबी के घर पर कल देर रात अज्ञात अपराधियों ने बम फेंक दिया। जिससे घर मे रखे लाखों रुपये के सामन बर्बाद हो गए। पीड़ित व्यवसायी बॉबी ने बताया कि अपराधियों द्वारा घर के जिस हिस्से में बम विस्फोट किया गया वहाँ घर का कोई सदस्य मौजूद नही था। जिससे परिवार के सदस्यों की जान बच गई। उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नही है। बावजूद इसके उनके साथ घटी इस तरह की यह दूसरी वारदात है। उन्होंने कहा कि दीपावली की रात भी अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके घर मे बम विस्फोट किया गया था। लगातार दूसरी बार घटी घटना से वो और उनका पूरा परिवार दहशत में है। फिलहाल घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »