कांग्रेस ही किसानों के हित की बात सोचती है- आलमगीर

AJ डेस्क: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम अपने विभाग के कार्यो की समीक्षा करने मंगलवार को धनबाद पहुंचे। जिसको लेकर उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ धनबाद के सर्किट हाउस में बैठक की। साथ ही विकास कार्य की भी जानकारी ली।

 

 

बैठक के बाद वे अपनी पार्टी (कांग्रेस) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजनीति बैठक का भी हिस्सा बने। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा जिले में कांग्रेस कार्यालय नही होने का मुद्दा उठाया गया जिसपर उन्होंने कहा कि जल्द ही धनबाद में कांग्रेस का अपना कार्यालय होगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के भवन में कांग्रेस का पहले भी कार्यालय हुआ करता था। फिर से उसी भवन में कार्यलय शुरू करने की बात चल रही है। जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

इसके बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग की योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग कोविड-19 महामारी के दौरान भी मनरेगा में पूरे देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार की 8 लाख रोजगार देने की योजना थी और 10 दिन पूर्व हुए समीक्षा बैठक के दौरान पता चला कि लगभग 7 लाख 69 हजार लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीलांबर पीताम्बर जल समाधि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और कई योजना का भी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

 

 

इस दौरान वह केंद्र सरकार की कृषि बिल पर भी जमकर बरसे। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार कृषि कानून के जरिये देश की कॉरपोरेट घराने को औने पौने दामों पर जमीन बेचने की साजिश रच रही है। साथ ही यह सरकार इस नए कृषि कानून के जरिये जमाखोरी को भी बढ़ावा देना चाहती है। जबकि देश के किसानों ने इस कृषि बिल को नकार दिया है और उन्हें पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा निर्धारित कृषि कानून पर ही विस्वास है। किंतु भाजपा जबरन लोगों के घरों में जाकर इस कानून को मानने के लिए कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आजादी के बाद से आजतक किसानों के साथ है उनके हित की बात सोचती है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »