मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सली को मार गिराया, AK 47 बरामद

AJ डेस्क: झारखंड के लातेहार में आज एक सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। पुलिस ने इस उग्रवादी के पास से AK- 47 भी बरामद किया है। मारे गए उग्रवादी की पहचान अभी तक नही हो सकी है। फिलहाल पुलिस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

 

 

जानकारी के अनुसार लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके में पुलिस बल ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक निंद्रा जंगल में पुलिस के जवानों पर उग्रवादियों ने छिप कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर पुलिस के जवानों ने भी उग्रवादियों को उसी लहजे में जवाब दिया। पुलिस के इसी जवाबी कार्रवाई एक उग्रवादी वही ढेर हो गया। पुलिस ने मारे गए उस उग्रवादी के पास से एक AK- 47 बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »