शर्मनाक : आखिर क्यों झारखण्ड पुलिस का अधिकारी महिला कांस्टेबल का पैर पकड़ता रहा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: रांची में एक ASI ने छुट्टी मांगने पहुंची एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। लेकिन महिला कॉन्स्टेबल ने इसे चुपचाप सहने के बजाए इसका पुरजोर विरोध किया। फिर क्या था ASI सबके के सामने उस महिला कॉन्स्टेबल के पाँव पे गिरने लगा। झारखंड पुलिस को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

महिला कॉन्स्टेबल के पैर पकड़कर माफी मांगते आरोपी का वीडियो बनाकर वहाँ खड़े किसी पुलिसकर्मी ने ही वायरल कर दिया। जो अब बड़ी ही तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरोपी ASI सबके सामने महिला कॉन्स्टेबल के पैर को पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल उस ASI के मुंह पर एक थप्पड़ भी जड़ देती है।

देखें Video-

 

 

क्या है पूरा मामला-

रांची में तैनात 22 साल की महिला पुलिसकर्मी को चार दिन की छुट्टी चाहिए थी। इसके लिए उसने जैप-10 के ASI शत्रुघ्न सिंह को फोन किया। आरोप है कि 59 साल के ASI शत्रुघ्न सिंह ने फोन पर महिला पुलिसकर्मी से कहा कि ऑफिस आकर आवेदन दो, मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। छुट्टी का आवेदन लेकर महिला पुलिसकर्मी पुलिस लाइन पहुंची। वहां शत्रुघ्न सिंह ने उसे कमरे में बुलाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मी वहां से खुद को बचाकर भागी।

 

 

SSP ने ASI को किया सस्पेंड-

महिला कॉन्स्टेबल ने इसकी शिकायत रांची के SSP सुरेद्र कुमार झा से की। जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद SSP ने ASI शत्रुघ्न सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, उससे सार्वजनिक रूप से महिला से माफी भी मंगवाई गई। शत्रुघ्न की उम्र 59 साल है और वह एक साल बाद रिटायर होने वाला था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »