गरीबों के निवाला की काला बाजारी करने वाले के यहां प्रशासनिक रेड पड़ा

AJ डेस्क: गरीबों के निवाले की कालाबाजारी कर अपनी तिजोरी भरने वालों के खिलाफ गुरुवार को भी धनबाद जिला प्रशासन का डंडा चला। इस बार झरिया के गाड़ीबान पट्टी स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया। गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे धनबाद के एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार और उनकी टीम फिलहाल गोदाम में रखे खाद्य पदार्थों की जांच कर रहे है।

 

 

फिलहाल मीडिया द्वारा इस औचक निरीक्षण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बस इतना ही कहा, ‘सूचना मिली थी कि गोदाम से अवैध तरीके से पीडीएस के चावलों को बंगाल खपाया जाता है। साथ ही पीडीएस से यहाँ गलत तरीके से लाए गए गेंहू को आटा मिल में खपाया जाता। जिसकी जांच अभी की जा रही है। वहीं धनबाद जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी से गरीबों का निवाला चुराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »