यूथ इंटक का वनभोज : किसी भी संगठन की रीढ़ युवा शक्ति होती है- इंटक प्रदेश अध्यक्ष

AJ डेस्क: नव वर्ष के अवसर पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे के नेतृत्व में बोकारो सेक्टर 5 स्थित मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में संगठन कार्यकर्ता के लिए लिट्टी-चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिट्टी-चोखा के जायके के साथ नए साल में नए जोश के साथ संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने पर चर्चा की।

 

 

यूथ इंटक के लिट्टी पार्टी में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बोकारो यूथ इंटक की जमकर सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसकी युवा शक्ति ही होती है। जिस संगठन की युवा शक्ति जितनी मजबूत होगी वह संगठन उतना ही मजबूत होगा। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में बोकारो जिला यूथ इंटक हरेक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इसके लिए बोकारो यूथ इंटक के विकास में हर तरह का सहयोग संगठन करेगी।

 

 

शनिवार की शाम शुरू हुई बोकारो यूथ इंटक के इस लिट्टी-चोखा पार्टी में संगठन से जुड़े कई पुराने और दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। जिसमें इंटक के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र चौबे, ललन चौबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमोद कुमार, सतीश कुमार बटुक, अशोक सोरेन, काँग्रेस पार्टी के परिंदा सिंह, मंजूर अंसारी, अशोक श्रीवास्तव, जमील अख़्तर, यूथ कांग्रेस के अमर, संजीत, नायीम, अकरम, पुनीत, अज़हर, अब्दुल्लाह, चॉलेश्वर, राहुल, रॉकी, शुभम, अफसर, संदीप, अनंत लाल, सुंदर महली, विकास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »