चाची और उसके प्रेमी ही निकले पत्रकार के बेटे की हत्यारे, दोनों गए जेल

AJ डेस्क: 28 साल के संकेत मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने संकेत की 33 साल की सगी चाची और घरेलू नौकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया है। संकेत का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था। बिरसा का भी उस महिला के साथ अनैतिक संबंध था। 6 जनवरी को प्रेमघाघ पिकनिक स्पॉट पर चाची और संकेत के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई। इसके बाद मौके पर बिरसा भी पहुंच गया और वो संकेत से भिड़ गया। इसी दौरान बिरसा ने गला रेतकर संकेत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी।

 

 

एसपी ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर बिरसा और संकेत के बीच अक्सर विवाद भी होता था। कांड में शामिल दोनों आरोपी खूंटी से भागकर छत्तीसगढ़ के जसपुर के कनकुरी थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रुके थे। पुलिस ने दोनों को वहीं से शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया है। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव जलाने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दउली (धारदार हथियार) को घटनास्थल के पास जंगल से बरामद किया गया।

 

 

एसपी ने बताया कि आरोपियों के अनुसार, संकेत को बेटी के इलाज के लिए कुछ रुपए चाहिए थे। चाची ने पैसे देने की बात कह संकेत को रांची से पिकनिक स्पॉट पर बुलाया था। वहां बिरसा भी था। बिरसा को कुछ सामान लेने के लिए भेजा गया, जब वो वापस आया तो देखा कि संकेत और चाची के बीच हाथापाई चल रही थी। इसी दौरान बिरसा, संकेत से भिड़ गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »