{VIDEO} स्याही फेंके जाने पर भड़के आप के विधायक ने कहा- “योगी की मौत सुनिश्चित है”

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर सोमवार को रायबरेली में स्याही फेंकी गई। जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें सोमनाथ भारती सीएम योगी के खिलाफ विवादित बात बोलते हुए नजर आ रहे हैं। सोमनाथ भारती पुलिस अफसरों के सामने कह रहे हैं, ‘योगी की मौत सुनिश्चित है।’ सोमनाथ भारती की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने भी विरोध जताया है।

 

 

गौरतलब है कि आप विधायक और नेता सोमनाथ भारती रविवार को रायबरेली पहुंचे थे। वह सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रुके थे। सोमवार को आज में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे लेकिन जब वह अपने गेस्ट हाउस से निकले तो वहां कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोमवार को बीजेपी के कार्यकर्ता उनके गेस्ट हाउस पहुंचे और जब वह निकले तो उनपर स्याही फेंक दी गई थी। हिंदू युवा वाहिनी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया।

 

 

सोमनाथ भारती के दो दिन पहले अमेठी में दिए विवादित बयान पर रविवार की देर रात जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सोमवार को हुए हंगामे के बीच पुलिस और आप विधायक के बीच नोकझोंक भी हुई जिसमें सोमनाथ ने एक बार फिर सीएम योगी पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होनें मुख्यमंत्री योगी को विवादित बयान दिया है।

Video-

 

रायबरेली में सोमनाथ भारती को अरेस्ट किया गया है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस पूरे प्रकरण के बाद आप के सांसद संजयसिंह ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में सरकार की तानाशाही चरम पर है। सांसद ने कहा कि आप ने स्कूल, अस्पताल की बदहाली पर सवाल उठाया तो आदित्यानाथ जी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया है। सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »