धारदार हथियार से सिक्युरिटी गार्ड की हत्या

AJ डेस्क: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित क्रशर के पास बुधवार को एक सिक्योरिटी गार्ड की लाश बरामद की गई। गार्ड के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। इधर, मृतक की पत्नी ने मंगलवार की सुबह दूध वाली से पति का विवाद होने की बात बताई है।

 

 

मृतक की पहचान ‘डी’ ब्लॉक सेक्टर 11 क्वार्टर नंबर 18 निवासी नंद लाल चौहान के रूप में की गई। वो फिलहाल मेमको मोड़ स्थित ओम टाइल्स में ड्यूटी पर तैनात था। परिजनों के अनुसार, नंद लाल मंगलवार की सुबह 9 बजे साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था। पर रात होने पर भी वो घर नहीं पहुंचा।

 

 

नंदलाल को परिजनों ने काफी ढूंढ़ा पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, सुबह नंद लाल का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर उसकी साइकिल भी मिली। नंद लाल की दो बेटी व दो बेटे हैं। मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि दूध के 500 रुपए का उधार होने को लेकर पड़ोस की दूध वाली से विवाद हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »