‘चोरी का माल लूटा गया’ : पुलिस ने रेड कर जब्त किया कोयला, ग्रामीणों ने हाथ साफ कर दिया, देखें Video-

AJ डेस्क: वैसे तो कोयलांचल में कोयला चोरी की घटना कोई नई बात नही है। यहाँ की धरती पर हर समय कही न कही कोयले की खुली या बंद खदानों से कोयले की चोरी बदस्तूर जारी रहती है है, लेकिन आज जिस कोयला चोरी की घटना की बात हम कर रहे है उसे जिसने भी देखा या उसके बारे में जिसने भी सुना उसने अपना सिर पीट लिया।

 

 

दरअसल हुआ ये की धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) असीम विक्रांत मिंज को मिले गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने डीएसपी सरित मुर्मू को कोयले के एक अवैध डिपो पर छापेमारी के निर्देश दिया। डीएसपी सरिता मुर्मू ने बीती देर रात छापेमारी भी की और भारी मात्रा में वहाँ से अवैध कोयला भी जब्त किया। पुलिस ने वहाँ से कोयले के अवैध धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया। जिसे छापेमारी दल ने बरवाअड्डा थाना की कस्टडी में दे दिया। लेकिन पुलिस से यहाँ एक चूक हो गई। वह जब्त अवैध कोयले की सुरक्षा करना भूल गई। शायद उन्हें लगा कि पुलिस ने जिस अवैध कोयले को जब्त किया है भला उसे कौन हाथ लगा सकता है। और धनबाद पुलिस यहीं गच्चा खा गई।

 

देखें Video-

 

बुधवार को पौ फटने से पहले ही उक्त डिपो पर सैकड़ो स्थानीय लोगों ने धावा बोल दिया। जिसमें बूढ़े, जवान, बच्चे महिलाए सभी शामिल थी। इन्होंने देखते ही देखते पुलिस द्वारा जब्त किए गए कोयले पर अपना हाथ साफ करना शुरू कर दिया। जो जैसे चाहा वैसे उस कोयले को उठा कर अपने साथ घर ले गया। कइयों ने तो उस जब्त कोयले को लूटने के लिए साइकिल और मोटरसाइकिल का भी जमकर प्रयोग किया।

 

 

करीब दो घंटो के बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर जब्त कोयले की लूटपाट को रोकने के लिए पहुंची। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह रही कि पुलिस के वहां पहुंचने के बावजूद भी लोगों ने कोयले को लूटना बंद नही किया, बल्कि ढीठ की तरह कोयले पर अपना हाथ साफ करते रहे। जिसके बाद पुलिस ने कोयला लूट रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। जिसके बाद लोग वहां से भागे। लेकिन तब तक कोयला 80 फीसदी लूट चुका था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »