कोरोना वैक्सीन : हवाई जहाज से रांची पहुंचा 16 हजार वैक्सीन

AJ डेस्क: कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बुधवार को रांची पहुंच गई है। यह खेप सुबह 9.02 बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से राष्ट्रीय टीका वाहन से इसे सीधा नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से वेयर हाउस की 11 किलोमीटर की दूरी को 32 मिनट में तय किया गया। पहली खेप में झारखंड को 16 हजार 200 वाइल वैक्सीन मिली है।

 

 

एक वाइल से 10 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। यानि झारखंड में पहले फेज के लिए 1.62 लाख लोगों के लिए टीका केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया है। स्टेट वेयर हाउस से बुधवार को ही राज्य के दो अन्य रीजनल वेयर हाउस देवघर और पलामू भी भेजा जाएगा। स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि सबसे ज्यादा वैक्सीन रांची और सिंहभूम जिले को भेजा जाएगा।

 

 

16 दिसंबर को देश भर में एक साथ महा टीका अभियान की शुरुआत होगा। इसके तहत झारखंड के 129 केंद्रों पर पर टीका लगेगा। हर केंद्र पर पहले दिन 100-100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में झारखंड में लगभग 1.5 लाख हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना है।

 

 

नामकुम स्थित NRHM के परिसर में राज्य का सबसे बड़ा वेयर हाउस बनाया गया है। यहीं पर टीके को स्टोर किया गया है। सुबह से ही इसे बंद रखा गया है। कर्मचारियों को छोड़कर किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

 

 

कोरोना वैक्सीन सबसे पहले नामकुम NHM पहुंचेगी। यहां से रेफ्रिजरेटर वाले वाहन से राज्य के तीन रीजनल स्टोर पहुंचाया जाएगा। यहां से जिला के सदर अस्पताल और फिर बूथ केंद्र तक इसे ले जाया जाएगा। रांची वासियों के लिए सदर अस्पताल में आएगी। सदर अस्पताल से हर प्रखंड में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर लाभुकों की संख्या आधार पर भेजी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »