रिश्ता हुआ तार-तार : झरिया में कंस मामा ने नाबालिग भांजी संग किया मुंह काला

AJ डेस्क: एक सगे मामा द्वारा अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा नाबालिग भांजी को डरा धमकाकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। फिलहाल पुलिस पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात करने में जुटी है।

 

 

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र स्थित बस्ताकोला में एक मामा का ऐसा कृत्य सामने आया है जिसे देख शायद कंस भी शर्मा जाए। दरअसल एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने झरिया थाना में अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता द्वारा कहा गया है कि राइज झरिया शिव मंदिर निवासी जितेंद्र राम जो उसका सगा मामा है। उसने उसे डरा धमकाकर उसके साथ पिछले साल जून से लेकर अगस्त तक लगातार दुष्कर्म किया। उसने अपने शिकायत में बताया है कि उसके पिता गुजरात में मजदूरी का काम करते है और वो यहाँ अपनी माँ के साथ रहती है।

 

 

पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया है कि उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की वारदात की जानकारी अपने पिता को फोन कर दी। जिसके बाद उसने अपने पिता के कहने पर सोमवार को झरिया थाना में अपने साथ हुए वारदात की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »