मौत का तांडव : सड़क किनारे सोए 18 लोगों को बेकाबू डम्फर ने कुचला, 13 की मौत

AJ डेस्क: सूरत में एक बड़े सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक कीम रोड पर 18 लोग सोए हुए थे। जिन्हें एक अनियंत्रित डंपर चालक ने कुचल दिया। हादसे के शिकार सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा बीती रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ। मौके से ऐसा लगता है कि डंपर चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।

 

 

मौत वाली टक्कर-

पुलिस का कहना है कि अभी पहली प्राथमिकता सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। हादसे की वजह क्या थी उसके बारे में तहकीकात की जाएगी। अभी फिलहाल ऐसा लग रहा है कि डंपर चालक ने लापरवाही की है। हालांकि डंपर में किसी तरह की मैकेनिकल समस्या को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »