यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए बोकारो के कुमार रवि चौबे

AJ डेस्क: बोकारो के कुमार रवि को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव रेड्डी, राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह, बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री वीरेन्द्र चौबे और यूथ इंटक के अध्यक्ष संजय गाबा ने कुमार रवि को मनोनयन के संबंध में पत्र जारी किया।

 

 

यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गाबा ने कहा कि कुमार रवि की संगठन के प्रति निरंतर काम के लगन को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कुमार रवि पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि यह अपने दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वाहन करेगा। मौके पर प्रदेश इंटक के महामंत्री बीरेंद्र चौबे ने रवि को बधाई देते हुए कहां की मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुमार रवि संगठन के दायित्व को इमानदारी से निभाते हुए यूथ इंटक को सफलतापूर्वक ऊंचाइयों पर ले जाने पर सक्षम है।

 

 

 

 

वहीं इस दौरान कुमार रवि ने संगठन द्वारा उनपर विश्वास जताने के लिए पहले सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि संगठन की और से जो भी दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा उसे वो ईमानदारी के साथ निभाएंगे। बोकारो समेत प्रदेश के अन्य 23 जिलों में मजदूरों के आवाज को बुलंद करेंगे। नौजवान वर्कर्स को संगठन में जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी।

 

 

इस दौरान मौके पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव पीजे राजू, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री रवि नागर, झारखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अजितेश पांडे और राजेन्द्र सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »