गुरु घंटाल : छात्रा के साथ छेड़खनी करने वाले प्रोफेसर की हुई पिटाई

AJ डेस्क: कोयलांचल के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर उसके साथ अभद्र चैटिंग का आरोप लगा छात्रा के परिजनों ने प्रोफेसर को पहले जमकर पीटा फिर उसके खिलाफ थाना में शिकायत भी किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग प्रोफेसर के साथ गाली गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे है।

 

 

मामला धनबाद के बाघमारा का है। बताया जा रहा है कि बाघमारा कॉलेज के एक प्रोफेसर अपने ही कॉलेज की इंटर की एक छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़छाड़, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसके साथ आपत्तिजनक चैट कर छात्रा का शोषण करने में लगे थे। जिसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दे दी। जिसके बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने कॉलेज में ही प्रोफेसर की जमकर धुनाई कर दी।

 

 

 

इस घटना का कुछ व्हाट्सएप चैट भी सामने आया है। जिसमें प्रोफेसर छात्रा से आपत्तिजनक चैट करते नजर आ रहे है। परिजनों ने प्रोफेसर की इस गंदी हरकत की लिखित शिकायत बाघमारा थाना को भी दिया है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »