NGCS की बैठक में सेल के ट्रेड यूनियन शामिल हुए, रेड्डी ने रखा इंटक का पक्ष

AJ डेस्क: नई दिल्ली में बुधवार को एनजीसीएस की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सेल में कार्यरत पांचो ट्रेड यूनियन के नेताओं की मौजूदगी में सेल मैनेजमेंट के साथ सेल कर्मियों के लिए लंबित वेतन पुनरीक्षण पर चर्चा की गई।

 

 

बैठक में उपस्थित इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेड्डी ने सेल मैनेजमेंट के सामने इंटक के तरफ से अपना पक्ष रखा। जिसमें उन्होंने एमजीबी पर्क्स, पेंशन, एरियर एवं कितने वर्षों के लिए वेतन एग्रीमेंट किया जाएगा इस पर उन्होंने अपना वक्तब्य रखा। इंटक की ओर से डॉक्टर संजीवा रेड्डी ने 10 वर्ष यानि 1/01/2017 से 31/12/ 2026 तक के वेज के लिए एग्रीमेंट की बात कही। एवं यह भी पक्ष रखा कि हमारा यूनियन 10 वर्ष के लिए एग्रीमेंट को तैयार है बशर्ते सेल मैनेजमेंट 01/01/2017 से होने वाले बकाया एरियर का भुगतान करने को राजी हो जाए। इसके अलावा परसेंटेज पर्क्स एवं अन्य पीएसयू की भर्ती मिलने वाली सुविधाओं के बराबर हक की मांग सेल कर्मियों के लिए रखी गई। जिसका समर्थन सभी यूनियन ने भी किया।

 

 

वहीं इसपर सेल मैनेजमेंट ने अपना पक्ष रखते हुए 10 वर्ष के वेतन पुनरीक्षण की बात पर सहमति दी और श्री रेड्डी द्वारा दिए गए प्रस्ताव को मानते हुए 01/01/2017 से लंबित एरियर का भुगतान करने का प्रस्ताव रखा। जिसमें 01/01 /2017 से 31/03/ 2020 तक के बकाया 39 माह का एरिया दो किस्तों में और 01/04/ 2020 से वर्तमान 01/ 02/ 2021 तक के 11 महीने का एरियर एग्रीमेंट के साथ एरियर देने पर अपना राजीनामा दिया।

 

 

बैठक में मैनेजमेंट ने एमजीबी पर 10 साल के लिए 5% का प्रस्ताव दिया। जिसे इंटक समेत सभी यूनियन ने खारिज कर दिया और इंटक के अध्यक्ष श्री रेड्डी ने कड़े शब्दों में सेल मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सेल मैनेजमेंट का यही रुख रहा तो आने वाले दिनों में इंटक वेतन मुद्दों पर सेल मैनेजमेंट से कोई भी वार्ता नहीं करेगी और हम प्लांट स्तर पर जाकर इसके विरोध में हड़ताल का नोटिस देंगे। जिसके बाद सेल मैनेजमेंट ने पॉजिटिव प्रस्ताव रखते हुए कुछ समय की और मांग की और इसे फरवरी 2021 तक एग्रीमेंट कर लेने का वक्त सभी यूनियन के सामने सेल की वर्तमान अध्यक्ष सोमा मंडल ने रखा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »