{VIDEO} झरिया में कचड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति हुई खाक

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित राज ग्राउंड के पास कचड़े के गोदाम में देर रात करीब 3 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद उसकी लपटे देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। आपकों बता दें कि जिस जगह गोदाम है उस जगह काफी घनी आबादी है और पास में ही BRC कार्यालय और झरिया अंचल कार्यालय भी है।

 

 

वही आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोदाम संचालक और झरिया थाने को दिया। जिसके बाद पुलिस ने अग्निशाम विभाग को आग लगने की सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुची लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू कर पाना काफी मुश्किल हो रहा था। करीब 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

VIDEO-

 

गोदाम के मालिक सम्भू ने बताया कि किसी ने सूचना दिया कि गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद मैं यहां पहुचा तो देखा काफी भयनक आग लगी है लेकिन आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी तक नही मिली है। वहीं नुकसान की जानकारी देते हुए गोदाम मालिक ने कहा कि गोदाम में लाखों रुपए के सामान रखे थे जो इस आग में जलकर खाक हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »