हत्या या आत्म हत्या : कमरे से दो दोस्तों का शव बरामद

AJ डेस्क: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित तरंगा के पास सोमवार को एक खेत में बने घर से दो लड़कों का शव बरामद किया गया है। एक का शव खाट पर पड़ा मिला है। जबकि दूसरे की लाश फांसी के फंदे से लटकती पाई गई है। इनमें से एक नाबालिग है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

मृतकों की पहचान तरंगा निवासी 15 वर्षीय मनीष उरांव और 20 वर्षीय गणेश उरांव के रूप में की गई। दोनों ही दोस्त थे और साथ में ही खेती करते थे। फिलहाल दोनों ने मिलकर खेत में टमाटर लगाया था और तरबूज की फसल तैयार कर रहे थे। सुबह जब कुछ लोग चौकीदार मंगू उरांव और जाफर अंसारी की एक खेत के बीचो-बीच बने एक घर पर पहुंचे तो दोनों बच्चों का शव पड़ा पाया।

 

 

 

 

इस सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। गणेश की लाश फंदे से लटक रही थी जबकि मनीष का शव खाट पर पड़ा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की लाठी-डंडे से मारकर हत्या की गई है। मनीष के चेहरे पर खून के निशान भी मिले हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Input- Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »