संघ ने मंत्री से अनुबंधित आयुष चिकित्सकों के समायोजन की मांग की

AJ डेस्क: बुधवार को आयुष एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर NHM अनुबंधित आयुष चिकित्सकों को समायोजन करने की मांग की। इस दौरान संघ की ओर से माननीय मंत्री जी को एक शाल भी भेंट किया गया।

 

 

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे गए अपने मांग पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि विगत 7 वर्षों से राज्य के तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक एमबीबीएस चिकित्सक की भांति ही सभी निबंध पर कार्यरत आयुष चिकित्सक कार्य करते रहे है। वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी यह तमाम चिकित्सक अपनी अहम भूमिका निभाते रहे है। ऐसे में सभी विज्ञप्ति में 10 वर्ष की उम्र सीमा में छूट देते हुए कार्य अनुबंध के आधार पर आयुष के रिक्त स्थायी पदों पर इन सभी चिकित्सकों को बहाल किया जाए।

 

 

इस प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दिग्विजय भारद्वाज, उपाध्यक्ष डॉ निशांत कुमार मोदी, संयुक्त सचिव डॉ मनोज कुमार मंडल तथा कोषाध्यक्ष डॉ कल्याण पंडित शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »