धनबाद : सदर अस्पताल में 220 लोगों ने कोविड-19प्रतिरोधक का टीका लगवाया

AJ डेस्क: शनिवार को सदर अस्पताल में 220 लोगों ने कोविड-19 प्रतिरोधी टीका का पहला डोज लगवाया। टीका लगवाने वालों में अधिकारी, समाहरणालय कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, रेलवे, नगर निगम के कर्मी शामिल थे। इसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थे।

 

 

टीका लगवाने के लिए आए फ्रंटलाइन वर्कर्स ने बताया कि शुक्रवार को उपायुक्त उमा शंकर सिंह सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाया था। उनके संदेश से प्रेरित होकर निर्भयता से आज टीका का पहला डोज लगवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। संध्या 5 बजे तक 220 लोगों ने कोविड-19 प्रतिरोधी टीका का पहला डोज लिया। सभी को 28 दिन बाद पुनः दूसरा डोज लेने के लिए कहा गया। सदर अस्पताल की नर्स प्रिया कुमारी, सोनु कुमारी ने सभी लोगों को बड़ी सहजता से टीका लगाया।

 

 

अस्पताल के ताजुद्दीन अंसारी एवं कपिल कुमार ने बताया कि रविवार को भी सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »