हजारीबाग के जंगल मे युवक का क्षत विक्षत शव बरामद, हाथी के झुंड ने कुचला

AJ डेस्क: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित बरकनगांगो गांव के पास जंगल से शनिवार की सुबह एक युवक की क्षत-विक्षत स्थिति में शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार युवक की मौत हाथियों के झुंड की चपेट में आने से हुई है। युवक अन्य ग्रामीणों के साथ गांव से लापता एक महिला को ढूंढ़ने के लिए शुक्रवार की शाम जंगल की ओर गया था। सभी लोग रात होने तक वापस आग गए थे लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा। सुबह ग्रामीण युवक को ढूंढ़ने निकले तो उसका शव बरामद हुआ।

 

 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बलराम पासवान के रूप में की गई। वो गांव में ही मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। बरकनगांगो गांव के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले रविवार से 27 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इसमें हाथियों के 6 बच्चे भी है। वन विभाग इन्हें भगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार से गांव के ही उमेश पासवान की पत्नी फुलवा देवी लापता हो गई है। उसे ढूंढ़ने के लिए बलराम पासवान के साथ 5 लोग जंगल की ओर गए थे। सभी इस आशंका से जंगल में पहुंचे थे कि कहीं फुलवा देवी हाथियों की चपेट में तो नहीं आ गई है। सभी अकेले ही अलग-अलग स्थानों पर फुलवा देवी को ढूंढ़ रहे थे। पर उसका कुछ पता नहीं चलने पर सभी वापस गांव आ गए। पर बलराम घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह लोग बलराम को ढूंढ़ने के लिए जंगल की ओर गए तो उन्हें पहाड़ के नीचे से उसका शव मिला।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »